मुस्लिम औरतों को बनाया गया target |यह था कारन |आरोपी गिरफ्तार

क्या है बुली बाई ऐप केस

बुली बाई ऐप के जरिए मुस्लिम समुदाय की महिलाओं की तस्वीरें लगा कर उनकी कथित तौर पर बोली लगाने का आरोप है। पुलिस ने आरोप लगाया है कि श्वेता ने एक अन्य आरोपी के साथ विवादास्पद ऐप को कंट्रोल करती थी। उसने ही ऐप का ट्विटर हैंडल भी बनाया था।

 

साथ ही मैं मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें पोस्ट कर उनकी नीलामी के आरोपों को लेकर विवादों में आई बुल्ली बाई ऐप का मध्य प्रदेश कनेक्शन सामने आया है। इस ऐप के क्रिएटर नीरज बिश्नोई को पुलिस ने असम से गिरफ्तार किया है। नीरज असम में दिगंबर, जोरहाट का रहने वाला है और भोपाल के वीआईटी यूनिवर्सिटी का छात्र है। उसकी गिरफ्तारी के बाद उसे कॉलेज से निकाल दिया गया है।

 

 

बुली बाई’ ऐप मामले में गुरुवार को दिल्ली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि उन्होंने GitHub प्लेटफॉर्म पर bulli bai ऐप बनाने वाले 20 साल के इंजीनियरिंग स्टूडेंट को असम के जोरहाट से अरेस्ट कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान 21 वर्षीया नीरज विश्नोई के रूप में हुई है।

मुंबई पुलिस भी पकड़ने के लिए गई थी असम

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली और मुंबई पुलिस दोनों इसे पकड़ने का प्रयास कर रही थीं, लेकिन मुंबई पुलिस के जोरहाट पहुंचने से एक घंटे पहले दिल्ली की टीम पहुंची और आरोपी को उठा ले गई। इसके बाद साइबर सेल के अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस के ऑफिसर से इस संबंध में बात की है। दोनों टीमों ने एक-दूसरे को सहयोग करने का वादा किया है।

 

Previous articlePM Modi की सुरक्षा में चूक, जानें क्यों प्रधानमंत्री ने कहा ‘ज़िंदा वापस जा रहा हूं’
Next articleबिहार के कोन कोन मंत्री है सम्पति में नितीश कुमार पर भारी 2022 का डाटा |Bihar ministers are so rich

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here